एआईजीईएस ईएलएसए 2026 में संकाय के रूप में आमंत्रित किये गये डॉ अभिषेक कुणाल
Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 07 Feb 2026 5:54 PM
एआईजीईएस ईएलएसए 2026 में संकाय के रूप में आमंत्रित किये गये डॉ अभिषेक कुणाल
सहरसा . इंडियन एसोसिएशन ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडो सर्जन्स एआईजीईएस एवं एंडोस्कोपिक लैप्रोस्कोपिक सर्जन्स एसोसिएशन ईएलएसए की संयुक्त आयोजन समिति ने देश के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अभिषेक कुणाल को एआईजीईएस ईएलएसए 2026 में संकाय सदस्य के रूप में आमंत्रित किया है. यह सम्मेलन एआईजीईएस की 23वीं वार्षिक कांग्रेस व ईएलएसए की तीसरी द्विवार्षिक वसंत बैठक के रूप में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन 12 से 15 फरवरी तक द वेस्टिन, मुंबई पवई लेक में प्रस्तावित है. आयोजन समिति अनुसार डॉ अभिषेक कुणाल की विशेषज्ञता व अनुभव को देखते उन्हें वैज्ञानिक समिति में शामिल किया गया है. सम्मेलन के दौरान वे अपने विषय पर व्याख्यान देंगे व शैक्षणिक सत्रों में सक्रिय सहभागिता करेंगे. आयोजन अध्यक्ष डॉ रामेन गोयल ने बताया कि देश विदेश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ इस सम्मेलन में भाग लेंगे व यह कार्यक्रम न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी के क्षेत्र में नवीनतम शोध, तकनीक व अनुभव साझा करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा. आयोजन समिति ने डॉ कुणाल से शीघ्र अपनी सहभागिता की पुष्टि करने का अनुरोध किया है. जिससे वैज्ञानिक कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा सके. समिति को विश्वास है कि उनकी उपस्थिति से सम्मेलन की शैक्षणिक गुणवत्ता और अधिक सशक्त होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










