टर्फ विकेट वाले क्रिकेट मैदान की मांग, नगर आयुक्त ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Updated:
विज्ञापन
मानी जा रही है. फोटो - सहरसा - ज्ञापन सौंपते प्रतिनिमंडल | Prabhat Khabar Network

ज्ञापन सौंपते प्रतिनिमंडल | Prabhat Khabar Network

सहरसा जिला क्रिकेट संघ ने नगर आयुक्त से जिले में टर्फ विकेट युक्त क्रिकेट मैदान के निर्माण की मांग की है. नगर आयुक्त ने खेल सुविधाओं को प्राथमिकता बताते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

सहरसा : जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम ने सकारात्मक पहल का संकेत दिया है. सहरसा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव बादल कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा से मुलाकात कर जिले में टर्फ विकेट युक्त क्रिकेट मैदान के निर्माण की मांग संबंधी आवेदन सौंपा.

नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने आवेदन पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और समाधान की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नगर निगम खेल, शिक्षा और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. खिलाड़ियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है.

उन्होंने कहा कि शहर में आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बाहर पर निर्भर नहीं रहना पड़े.

जिला क्रिकेट संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त के सकारात्मक रुख का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि टर्फ विकेट युक्त क्रिकेट मैदान बनने से जिले के खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा. इससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण अभ्यास की सुविधा मिलेगी और राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा.

जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव बादल कुमार ने कहा कि टर्फ विकेट पर नियमित अभ्यास की सुविधा नहीं होने के कारण जिले की विभिन्न आयु वर्ग की टीमें बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में अन्य जिलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाती हैं. उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन आधुनिक सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को नुकसान उठाना पड़ता है.

नगर आयुक्त ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी. यह पहल जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.


विज्ञापन
Vinay Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन