जहानाबाद की छात्रा को न्याय दिलाने को ले सीपीआइ ने सीएम का किया पुतला दहन

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 18 Jan 2026 7:31 PM

विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता ने जहानाबाद की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रविवार को वीर कुंवर सिंह चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया.

विज्ञापन

निष्पक्ष जांच व एक करोड़ मुआवजा की मांग

सहरसा. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता ने जहानाबाद की छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रविवार को वीर कुंवर सिंह चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. वक्ताओं ने कहा कि राजधानी पटना के हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा के साथ दरिंदगी एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटना से साफ हो गया कि बिहार में कानून का राज खत्म हो गया है. सामूहिक दुष्कर्म के बाद हालात बिगड़ने पर बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिस समय छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, उस समय अस्पताल के डॉक्टरों ने ओडी स्लिप भेज कर निकटवर्ती थाना को सूचना क्यों नहीं दी. अस्पताल जाकर पुलिस ने होश में आयी हुई लड़की का बयान क्यों नहीं लिया. अस्पताल में लड़की के परिजन को मिलने से क्यों रोका गया. शरीर पर लगे चोट को पुलिस द्वारा एवं अस्पताल के द्वारा क्यों छुपाया गया. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की पुष्टि हुई. घटना से सभी में भय, आतंक एवं सुरक्षा का डर बना हुआ है. पुलिस जिस तरह मामले को लीपापोती करने का प्रयास किया है, उससे साफ हो गया वह कमाने खाने एवं नोट बनाने में मस्त है. उन्हें विधि व्यवस्था एवं आमजनों की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है. उन्होंने पीड़िता के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा की मांग की. पुतला दहन कार्यक्रम में जिला मंत्री परमानंद ठाकुर, शंकर कुमार, मो जाकिर, प्रभु लाल दास, छात्र नेता प्रशांत कुमार, कैलाश साह, अनिल कुमार, प्रतीक कुमार, ऋषभ कुमार, सनोज कुमार, उमेश चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन