माय बहिन मान योजना के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सैकड़ों महिलाओं का पंजीकरण

Updated:
विज्ञापन
माय बहिन मान योजना के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सैकड़ों महिलाओं का पंजीकरण

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सैकड़ों महिलाओं का पंजीकरण

विज्ञापन

सहरसा . बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश प्रतिनिधि मजनू हैदर अली कैस की अध्यक्षता में मंगलवार को सहरसा बस्ती वार्ड नंबर 28 में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम अखिल भ���रतीय कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक मनोज गौतम की उपस्थिति में माय बहिन मान योजना के तहत सैकड़ों महिलाओं ने पंजीकरण कराया. कार्यक्रम को संबोधित करते पर्यवेक्षक मनोज गौतम ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वही करती है. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो बिहार की जनता के लिए इस योजना के अलावे अन्य योजनाएं भी लागू करेगी. बिहार के चुनाव में मोदी व एनडीए के नेता आकर रंग बिरंगी घोषणा करेंगे. लेकिन अन्य प्रदेशों की तरह कभी भी पूरा नहीं करेंगे. बिहार की घोषणा भी जुमला साबित होगी. प्रदेश प्रतिनिधि मजनू हैदर कैश ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनती है तो दो सौ यूनिट बिजली, सीनियर सिटीजन को 15 सौ की राशि सहित बड़े पैमाने पर बेरोजगारों को गारंटी के साथ नौकरी देने का भी काम करेगी. उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस की सरकार तेलंगाना, कर्नाटक, झारखंड में दे रही है. इसके लिए तमाम महिलाओं को फार्म भरने के लिए आगे आना चाहिण्. जिससे सबको लाभ मिल सके. कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया एवं वाड पार्षद मो ज़की आलम, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अख़तर सिद्दीक़ी, विधानसभा अध्यक्ष भाई अब्दुल बासित सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन