ePaper

बच्चों को लाड़, प्यार से पढ़ाई-लिखाई के प्रति किया जागरूक

Updated at : 06 Oct 2025 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को लाड़, प्यार से पढ़ाई-लिखाई के प्रति किया जागरूक

बच्चों को लाड़, प्यार से पढ़ाई-लिखाई के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक निलय कुमार सिंह को दी गयी विदाई पतरघट. कन्या प्राथमिक विद्यालय विशनपुर दक्षिणबाड़ी में सोमवार को विद्यालय परिवार ने सरकारी सेवा के पद से सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक निलय कुमार सिंह के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर भावपूर्ण विदाई दी गयी. समारोह की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश यादव व संचालन शिक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने किया. इस दौरान मौजूद शिक्षकों ने कहा कह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक निलय बाबू समय के बहुत पाबंद थे. नियत समय से प्रतिदिन स्कूल आना व जाना इनकी दिनचर्या में शामिल था. स्कूल में नामांकित बच्चों को जिस लाड़ प्यार से पढ़ाई-लिखाई के प्रति इन्होंने जागरूक किया. वह अपने आप में काबिले तारिफ है. वक्ताओं ने निलय बाबू के उज्जवल भविष्य के साथ-साथ स्वस्थ व दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से कामना की. इस दौरान सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व आगंतुक अतिथियों द्वारा निलय कुमार को अंग वस्त्र, श्रीमद्भागवत गीता, पुष्प गुच्छ, कलम डायरी भेंटकर सम्मानित किया गया. मौके पर निकासी व व्ययन पदाधिकारी सह प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, लेखापाल सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, अश्विनी कुमार, मनीष कुमार, दिवाकर कुमार, सुनील कुमार यादव, मृत्यंजय झा, अनुभव सिंह, चंदन कुमार, संतोष कुमार सिंह, बिजेंद्र मंडल, रेणु कुमारी, डेजी कुमारी, रंजू कुमारी, मृदुला सिंह, सहित अन्य नें कहा कि निलय बाबू उच्च विचारों के महान शख्सियत थे. जिसकी कमी हम सबों को काफी महसूस होती रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन