दरवाजा तोड़ 80 हजार रुपये नगदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन
दरवाजा तोड़ 80 हजार रुपये नगदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी

दरवाजा तोड़ 80 हजार रुपये नगदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी

विज्ञापन

सोनवर्षाराज . थाना क्षेत्र के गढ़बाजार में बीते गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर का दरवाजा तोड़ 80 हजार रुपये नगदी सहित करीब एक लाख दस हजार रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. घटना के बाद पीड़ित गृहस्वामी ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन में खजुराहा पंचायत के गढ़बाजार वार्ड 11 निवासी ओमप्रकाश साह ने बताया कि बीते गुरुवार की रात परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गये थे. इस दौरान अज्ञात चोर ने घर में घुस एक कमरे का दरवाजा तोड़कर मक्के की खरीद बिक्री के लिए गल्ले में रखा 80 हजार रुपये नगदी सहित बक्से व ट्रॉली बैग में रखा करीब एक लाख दस रुपये जेवरात जिसमे दो मंगलसूत्र, एक सोने का टीका, एक झुमका, तीन जोड़ी पायल के अलावा बच्चे का चांदी का सीकरी, मठिया, चार सोने का नकमुनी व कपड़े की चोरी कर ली. अहले सुबह शौच के लिए जगने पर कमरे का दरवाजा टूटा देख शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. जिसके बाद खोजबीन के दौरान घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक बगीचा के बांसबाड़ी में चार खाली बक्सा फेंका पाया मिला. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है. न

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन