सोनवर्षाराज में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरायी, युवक की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोनवर्षाराज के स्टेट हाइवे पर एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे 25 वर्षीय युवक छोटू पोद्दार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे रोड पर सहमौरा के समीप पासीखाना के नजदीक गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शाहपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 निवासी स्व. विद्यानंद पोद्दार के 25 वर्षीय पुत्र छोटू पोद्दार के रूप में हुई है. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

शाहपुर की ओर जा रहा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार छोटू पोद्दार मोटरसाइकिल से सोनवर्षाराज की ओर से शाहपुर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान सहमौरा पासीखाना के समीप उसकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गयी. इसके बाद तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकरायी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटू पोद्दार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया. हादसा इतना भीषण था कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये. कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सोनवर्षाराज थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी.

परिवार में मचा कोहराम

छोटू पोद्दार की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गयी. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुए हादसे से परिजन सदमे में हैं.

घटना के बाद शाहपुर और सहमौरा क्षेत्र में भी शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने युवक की मौत पर दुख जताया. पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन