बिहार में 12वीं के छात्र ने फंदे से लटककर दे दी जान, जानें कोचिंग से लौटने के बाद क्यों उठाया खौफनाक कदम?
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Oct 2024 12:51 PM
मौके पर पहुंची पुलिस
Bihar Suicide News: सहरसा जिला के सदर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी वार्ड नंबर 21 में किराये पर रहने वाले 12वीं के एक छात्र ने गुरुवार को फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. मृतक छात्र सौरबाजार थाना क्षेत्र के जागीर गांव निवासी सुभाष यादव का छोटा पुत्र 18 वर्षीय प्रिंस कुमार बताया जा रहा है.
Bihar Suicide News: सहरसा जिला के सदर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी वार्ड नंबर 21 में किराये पर रहने वाले 12वीं के एक छात्र ने गुरुवार को फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सूचना पर पहुंची सदर थाना की पुलिस खुदकुशी के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है. मृतक छात्र सौरबाजार थाना क्षेत्र के जागीर गांव निवासी सुभाष यादव का छोटा पुत्र 18 वर्षीय प्रिंस कुमार बताया जा रहा है.
किराए के मकान में रहकर करता था पढ़ाई
जो कि पिछले एक वर्ष से कैलाशपुरी स्थित संतोष कुमार के मकान में किराये के कमरे में अपने बड़े भाई नीतीश कुमार के साथ रहकर पढ़ाई करता था. अन्य दिनों की तरह ही प्रिंस और उसका बड़ा भाई नीतीश दोनों गुरुवार की सुबह अपने अपने कोचिंग क्लास के लिए गया था. जहां प्रिंस अपनी कोचिंग क्लास खत्म करके वापस लगभग 9 बजे अपने कमरे पर आया.
Also Read: जहरीला पेय पदार्थ से तीन जिलों में कोहराम, सीवान-सारण के बाद अब गोपालगंज में दो की मौत
गेट तोड़कर देखा तो फंदे से लटका मिला छात्र
उसके एक घंटे बाद जब उसका बड़ा भाई अपनी कोचिंग क्लास खत्म करके कमरे पर आया तो कमरा अंदर से बंद था. काफी आवाज देने के बाद भी जब वह कमरा नहीं खोला और आवाज सुनकर आसपास के किरायेदार भी वहां पहुंच गये. उसके बाद आशंका जाहिर करते हुए नीतीश ने इसकी सूचना पुलिस को दी. उसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में वहां मौजूद लोगों ने कमरे का गेट तोड़ा तो देखा कि प्रिंस कपड़े का फंदा लगाकर छत के रड से झूल रहा है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
उसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने बारीकी से छानबीन शुरू कर दी और घटना की सूचना वरीय अधिकारी को दी. जहां वरीय अधिकारी ने मामले की सूचना एफएसएल की टीम को देकर तत्काल जांच के लिए घटना स्थल पर भेजा. वहीं सदर एसडीपीओ आलोक कुमार व सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










