ePaper

बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का चरणबद्ध आंदोलन तीन से

Updated at : 06 Oct 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का चरणबद्ध आंदोलन तीन से

बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का चरणबद्ध आंदोलन तीन से

विज्ञापन

शिष्टमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन सहरसा . बिहार राज्य आईटी कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा अपने चरणबद्ध आंदोलन के तहत सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. संघ ने स्थानीय स्टेडियम मैदान के बाहरी भाग में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की. संघ अध्यक्ष कुंदन कुमार, अभिषेक कुमार, सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष प्रतीक कर्ण ने कहा कि डीएम सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को चरणबद्ध आंदोलन को लेकर पूर्व में ज्ञापन दे दिया गया है. संघ का आंदोलन राज्य स्तर पर भी जारी है. अभी से जिले के सभी आईटी सहायक व अन्य अपने मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी संविदा कर्मियों के मानदेय बढ़ोतरी के आह्वान के विपरीत बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाईटी के कर्मियों का मानदेय बढ़ोतरी नहीं किये जाने के कारण तीन अक्तूबर व चार अक्तूबर को दो दिवसीय सामूहिक अवकाश व छह अक्तूबर से राज्य स्तर पर भूख हड़ताल किया जा रहा है. जिले में अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू किया गया है. यह चरणबद्ध आंदोलन राज्य संघ के निर्णय के आलोक में किया जा रहा है. जिसमें जिले के सभी आईटी सहायक एवं कार्यपालक सहायक शामिल हैं. उन्होंने कहा कि चार सूत्री मांगों में सेवा स्थायी करण एवं वेतनमान का लाभ प्रदान करने, सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा के आलोक में पद सोपान के अनुरूप सेवाकाल की गंणना करते मानदेय का निर्धारण करने, ईपीएफ का लाभ नियोजन की तिथि से देने, पुर्ननियोजन की व्यवस्था 22 जनवरी 2021 के आलोक ने करने, सेवाकाल में मृत्यु उपादान न्युनतम 40 लाख रुपये करने व स्थायी अपंगता की स्थिति में न्युनतम 25 लाख उपादान की स्वीकृति एवं आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नियोजित की मांग शामिल है. मौके पर उपाध्यक्ष विश्वजीत कश्यप, संजीत झा, आयुष झा, संयुक्त सचिव पिंटू कुमार, अजीत कुमार वर्मा, कोर कमेटी सदस्य अरविंद कुमार, प्रवक्ता सुदर्शन कुमार, परवेज कुमार, विनीत कुमार, रोहित कुमार, मो इमामुद्दीन अंसारी, आशीष झा, अमित कुमार झा, परवेज आलम, सोनू कुमार, रोहन राजा, अमित कुमार, अनिल कुमार, नवीन कुमार, अरविंद कुमार, अजीत कुमार, प्रदीप कुमार, रूपेश झा सहित अन्य सभी कार्यपालक सहायक सैकड़ों की संख्या में धरना स्थल पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन