बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग के रजिस्ट्रेशन की तिथि नौ जुलाई तक बढ़ी

Updated:
विज्ञापन
बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग के रजिस्ट्रेशन की तिथि नौ जुलाई तक बढ़ी

बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग के रजिस्ट्रेशन की तिथि नौ जुलाई तक बढ़ी

विज्ञापन

सहरसा . बिहार क्रिकेट संघ अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के निर्देश पर ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर लाने के उद्देश्य से आयोजित किये जाने वाले बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की तिथि नौ जुलाई तक बढ़ाई गयी. जिला क्रिकेट संघ सचिव विश्वजीत बनर्जी ने बताया कि बिहार रूरल क्रिकेट लीग में रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 27 जून तक ही निर्धारित थी. जिसे बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के निर्देश पर खिलाड़ियों के अत्यधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन में रूचि को देखते रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नौ जुलाई तक के लिए बढाई गयी है. उन्होंने कहा कि इसके लिए बिहार क्रिकेट संघ के वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन फार्म भरकर 13 से 23 आयु के खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जो बिल्कुल निशुल्क है. ऐसे खिलाड़ी जो जिला क्रिकेट संघ से निबंधित नहीं हैं एवं अपने भविष्य को क्रिकेट में संवारना चाहते हैं वैसे खिलाड़ियों के लिए बिहार रूरल क्रिकेट लीग एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है. क्रिकेट के नवोदित खिलाड़ियों के लिए यह बड़ा अवसर है. 13 से 23 वर्षीय युवा अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना स्थान बना सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन