Bihar Crime: सहरसा से आई बुरी खबर, हत्या कर सड़क के किनारे फेंक दिया शव

Updated at : 14 May 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news

घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस व भीड़

Bihar Crime: बिहार के सहरसा स्थित लक्ष्मीपुर बस्ती उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब सड़क किनारे एक शव मिला. शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था. परिजनों ने हत्या कर शव फेकने की बात कह रहे है.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के सहरसा से बुरी खबर आ रही है. पतरघट पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर बस्ती निवासी 55 वर्षीय मदन सिंह पिता स्वर्गीय त्रिफुल सिंह की हत्या कर दी गयी. घटना के बाद अपराधियों ने पतरघट-अतलखा मुख्य सड़क मार्ग से लगभग 20 मीटर अंदर घनी बाबा स्थान के समीप सड़क किनारे शव को फेंका था. पुलिस ने बुधवार को अर्धनग्न अवस्था में राहगीरों की पहचान पर मृतक के शव को बरामद किया. जानकारी के अनुसार, मृतक मंगलवार की शाम अपने घर लक्ष्मीपुर से बाइक से निकला था, जहां देर शाम तक घर नहीं लौटने पर भाई-भतीजा ढ़ूंढ़ते रहे, पता नहीं चलने पर रिश्तेदारों के घर भी पूछताछ करते रहे. लेकिन बुधवार को घर से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर शव मिलने की सूचना से थाना क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी.

घर में शादी की खुशियां मातम में बदली

मृतक के बड़े भाईं अशोक कुमार सिंह की लड़की की 18 मई को फलदान और 22 मई को शादी होनी तय थी. घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही था. उस घर से चाचा की अर्थी निकलते ही लोग आक्रोशित हो गये. आक्रोशित लोगों ने हत्यारे की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे. सामाजिक सरोकार में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले अशोक कुमार सिंह का प्रखंड क्षेत्र में पहचान रहने से घटना की सूचना पाकर उनके घर पर लोगों की काफी भीड़ जुटी रही. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर एसडीपीओ आलोक कुमार, सौरबाजार थाना अध्यक्ष पुनि अजय कुमार पासवान सहित पतरघट थाना से प्रभारी थानाध्यक्ष सोनू कुमार, प्रशांत कुमार, नंदन कुमार ने घटना की जांच में जुट गयी.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस बल ने मृतक के परिजनों से घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर पूछताछ की. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा गया. मदन सिंह की हत्या किसने की तथा क्यों की इसकी जांच पुलिस कर रही है. हालांकि इस संबंध में परिजनों के साथ-साथ आमजनों के मन में भी अनेक सवाल उठ रहे हैं. घटना के संबंध में एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना हत्या की प्रतीत हो रही है. एसएफएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण कर चुकी है. घटना के सही उद्भेदन के लिए डॉग स्क्वायड एवं डीआईयू टीम को बुलाया गया है. पुलिस हत्या की घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. फिलहाल हत्या की घटना के कारणों का पता नहीं चला है.

Also Read: गया में बेटी की जुदाई का गम बर्दाश्त नहीं कर सका पिता, समधी मिलन के दौरान तोड़ दिया दम

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन