छापेमारी में बीयर व कोरेक्स बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
छापेमारी में बीयर व कोरेक्स बरामद, तस्कर फरार

छापेमारी में बीयर व कोरेक्स बरामद, तस्कर फरार

विज्ञापन

पतरघट. पतरघट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात गोलमा पूर्वी पंचायत स्थित घोघनपट्टी बस्ती में छापेमारी कर 9 पीस बीयर व 8 पीस कोरेक्स सीरफ बरामद कर लिया. जबकि पुलिस को देख तस्कर घर से भाग निकलनें में कामयाब रहा. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पतरघट पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि घोघनपट्टी बस्ती स्थित वार्ड 4 के निवासी आनंद कुमार पिता कैलाश यादव अवैध शराब की बिक्री कर रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मिली सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुअनि विकास कुमार सिंह, पुअनि सोनू कुमार, पुअनि प्रशांत कुमार द्वारा पुलिस बल के सहयोग से घोघनपट्टी बस्ती स्थित वार्ड 4 के निवासी आनंद कुमार के घर पर पुलिस द्वारा छापेमारी की. थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान तस्कर के घर से पुलिस द्वारा 500 एमएल का किंगफिशर बीयर 9 पीस कुल 4.500 लीटर व आंगन में एक बोरी में बंधा 100 एमएल का 8 पीस कोरेक्स सीरफ कुल 800 एमएल बरामद किया गया. जबकि पुलिस को आते देख तस्कर मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तस्कर की पुलिस द्वारा पहचान कर अवैध शराब व कोरेक्स सीरफ बरामदगी के मामले में पुलिस द्वारा तस्कर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन