बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

विज्ञापन

सत्तरकटैया . विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासनिक पदाधिकारियों की चहल कदमी तेज हो गयी है. गुरुवार को बीडीओ रोहित कुमार साह, सीओ शिखा सिंह व थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने सिहौल सहित अन्य पंचायत में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने मतदान केंद्र पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैंप, ट्राई साइकिल आदि का जायजा लिया तथा प्रधानाध्यापकों से जानकारी ली. बीडीओ ने चुनाव की सारी व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. सशस्त्र बल के जवानों के साथ निकाला फ्लैग मार्च बनमा ईटहरी. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी, निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ गुलशन कुमार झा, सीओ आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. यह मार्च थाना परिसर से शुरू होकर तेलियाहाट बाजार, विभिन्न चौक-चौराहे से गुज़रा. फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी तरह की अफवाह या कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पुलिस प्रशासन लगातार गश्त कर रहा है, ताकि मतदाता बिना डरे मतदान कर सकें. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस बल और सशस्त्र जवान शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन