बिजलपुर पंचायत के नव चयनित मुखिया को बीडीओ ने दिलायी शपथ

नव चयनित मुखिया को बीडीओ ने दिलायी शपथ
सत्तरकटैया . बिजलपुर पंचायत के नव चयनित मुखिया यशोधर ठाकुर को बीडीओ रोहित कुमार साह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. प्रखंड कार्यालय वेश्म में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. वे शिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए अभिभावकों की बैठक आयोजित करेंगे और पंचायत में शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए प्रयास करेंगे. इस मौके पर पूर्व मुखिया सह उप मुखिया दिलीप कुमार, व्यापार मंडल संघ के अध्यक्ष राहुल कुमार, अर्जुन ठाकुर, मिठ्ठू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










