Train News: बरौनी-ग्वालियर मेल सहित कई ट्रेनों का रूट बदला, सुपौल तक बढ़ाया गया दानापुर-सहरसा-दानापुर स्पेशल ट्रेन
सांकेतिक फोटो
Train News: रेलवे ने उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में कानपुर ब्रिज सं. 110 पर जारी इंजीनियरिंग कार्यों के कारण कई ट्रेनों के परिचालन मार्ग में बदलाव किया है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार ने बताया कि अब इन ट्रेनों को नए रूट से संचालित किया जाएगा.
Train News: भारतीय रेलवे ने बताया है कि गाड़ी संख्या – 12521 बरौनी-एर्णाकुलम राप्ती सागर एक्सप्रेस 28 अप्रैल 2025 को बरौनी से खुलकर गोरखपुर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी. गाड़ी संख्या – 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल 28 और 29 अप्रैल को छपरा-गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के मार्ग से रवाना होगी.
क्या है कारण
गोरखपुर-गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, नियंत्रित और पुनर्निर्धारित किया गया है. गर्मी के इस मौसम में यात्रियों को इससे काफी असुविधा हो रही है. बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस और मथुरा-छपरा एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें चार से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इन ट्रेनों के रूट में भी बदलाव
गाड़ी संख्या – 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस अब भटनी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलेगी, जबकि 02563 और 02565 क्लोन एक्सप्रेस ट्रेनों को छपरा से कानपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया है.
रेल यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर यह भी है कि दानापुर-सहरसा-दानापुर स्पेशल ट्रेन (03350/03349) का परिचालन अब सुपौल तक बढ़ा दिया गया है. यह ट्रेन 29 अप्रैल, 2025 से दानापुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर सहरसा होते हुए सुपौल पहुंचेगी. इसी प्रकार, वापसी में भी सुपौल से दानापुर तक इसका संचालन होगा.
इसे भी पढ़ें: तेजस्वी का बड़ा दांव, बोले- शराबबंदी से बाहर होगी ताड़ी, उद्योग का दर्जा मिलेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










