ePaper

आग से सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

Updated at : 25 Jul 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
आग से सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

आग से सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन

सहरसा . अनुमंडल अग्निशामालाय पदाधिकारी कन्हाई यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को आग से सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. रूही कुमारी के साथ प्रधान अग्निक प्रशांत कुमार, राजेश रंजन, अनुपम रजक, गायत्री पूजा, बिट्टू कुमार, राहुल कुमार ने सत्तरकटैया प्रखंड के हकपाड़ा वार्ड पांच, छह एवं 12, नगर निगम के वार्ड संख्या पांच व एसजी पब्लिक स्कूल नंदलाली वार्ड संख्या तीन, सोहरवा वार्ड संख्या दो पंचायत घोंघपुर वार्ड संख्या 10, पंचभिंडा वार्ड संख्या सात पंचायत घोंघपुर प्रखंड महिषी, आशा भारत गैस एजेंसी शाहपुर वार्ड संख्या तीन पंचायत शाहपुर थाना बिहरा रहुआ वार्ड संख्या सात पंचायत मुरली बसंतपुर थाना नवहट्टा में ग्रामीणों के बीच मॉक ड्रिल व बैठक के माध्यम से आग से सुरक्षा, बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी. जिसमें गैस सिलेंडर की आग, बिजली की आग, गांव की आग झुग्गी-झोपड़ी की आग, बीड़ी सिगरेट की आग लगने पर क्या करें क्या नहीं करें के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. साथ ही अग्निशमन सेवा का सरकारी संपर्क नंबर व लीफलेट वितरण कर जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन