किसी तरह की चूक या अनियमितता अक्षम्य अपराधः डीएम
किसी तरह की चूक या अनियमितता अक्षम्य अपराधः डीएम
कदाचार मुक्त इंटर परीक्षा संचालन को लेकर डीएम व एसपी ने दिया निर्देश सहरसा . सोमवार से प्रारंभ हो रहे इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने संयुक्त रूप से गुरुवार को प्रेक्षागृह में संबोधन किया. मौके पर मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को संबोधित करते जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अपने दायित्वों से पूरी तरह अवगत हैं. शांतिपूर्ण, कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है. किसी तरह की चूक या अनियमितता अक्षम्य अपराध होगा. किसी तरह के कदाचार पाये जाने पर संबंधित केंद्र के वीक्षक, केंद्रधीक्षक, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी. उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सतत निगरानी रखते अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. उप विकास आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मी समय पर अपने कर्तव्यों पर उपस्थित होंंगे. ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सदर एसडीओ श्रीयांश तिवारी, एसडीपीओ आलोक कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए