कागज का बंडल थमाकर महिला के साथ 50 हजार ठगी

Updated at : 06 Mar 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
कागज का बंडल थमाकर महिला के साथ 50 हजार ठगी

कागज का बंडल थमाकर महिला के साथ 50 हजार ठगी

विज्ञापन

महिला ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय का लगाया गुहार. अमरपुर. शहर के खेमीचक स्थित पैट्रोल पंप स्थित यूको बैंक परिसर में गुरुवार की दोपहर एक अजीबो गरीब घटना सामने आया. जहां निकासी करने आये एक महिला को ठगो ने कागज का बंडल देकर महिला से पचास हजार की ठगी कर फरार हो गये. मामले को लेकर गालिमपुर गांव निवासी रंजीत मंडल की पत्नी कविता देवी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर आवश्यक कार्य के लिए 50 हजार रुपये की निकासी करने यूको बैंक गयी थी. जब वह काउंटर पर निकासी फॉर्म लेकर गयी तो काउंटर पर बैठे अधिकारी ने उन्हें बिना गारेन्टर के 50 हजार की निकासी करने से मना कर दिया. तभी बैंक में मौजूद एक युवक ने उनसे कहा कि चलिये मैं अपना भाई से गारेन्टर कॉलम में हस्ताक्षर करा देता हूं. पंकज कुमार साह नामक व्यक्ति उनके फॉर्म में हस्ताक्षर कर दिया. जब उक्त महिला ने पैसे की निकासी कर लिया तो तीन युवक उनके साथ बैंक से बाहर निकल गये. जिसमे से एक युवक ने उन्हें एक नोट की तरह दिखने वाला बंडल उन्हें थमा दिया और कहा कि इनमें दो लाख रुपये है इसे आप पकड़ो और निकासी की हुई 50 हजार उनसे लेते हुए बोला कि इसमे कटा-फटा नोट को छांट देते हैं. जिसे आप बैंक में बदल लेना. महिला ने बताया कि जब उन्होंने उक्त युवक को निकासी की हुई पैसे को दिया युवक पैसा लेकर फरार हो गया. जब युवक के द्वारा दिये गये बंडल को खोला तो बंडल के उपर पांच सौ का एक नोट थी बाकि नोटो की साईज का कागज का बंडल था. घटना की सूचना मिलते ही दारोगा विजय कुमार दूबें बैंक परिसर पहुंचकर बैंक कर्मियों से पूछताछ करते हुए बैंक में लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाला. मामले को लेकर पीड़ित महिला ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. वहीं थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी फूटेज के आधार पर ठगों की पहचान करायी जा रही है. जल्द ही मामले का उदभेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन