आधा दर्जन यात्रियों का जत्था पवित्र सफर उमराह के लिए रवाना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Dec 2024 6:10 PM
आधा दर्जन यात्रियों का जत्था पवित्र सफर उमराह के लिए रवाना
सिमरी बख्तियारपुर. पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से लगभग आधा दर्जन यात्रियों का जत्था पवित्र सफर उमराह के लिए रवाना हुआ. इस मौके पर सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने गले मिल और माला पहना काबा शरीफ में वतन, दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए दुआ की दरख्वास्त की. ये सभी जायरीन मंगलवार को 12567 सहरसा पटना राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से पटना के लिए रवाना हुए. पटना पहुंचने पर ये सभी मगध एक्सप्रेस के माध्यम से दिल्ली पहुंचेंगे. यहां यह बता दे कि ये सभी 6 दिसंबर को फ्लाइट से जद्दा जायेंगे. जद्दा से मक्का जायेंगे. मक्का से कुछ दिनों बाद मदीना रवाना होंगे. रवाना होने वालो मे मो शमशाद आलम, मो मंजर आलम, हसन आरजू, फाकरा मशरूरा, वसीउद्दीन सहित अन्य शामिल है. बताया जा रहा है कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद चौधरी महबूबा अली कैसर और विधायक युसूफ सलाउद्दीन भी पटना में इन जायरीनो से मिलेंगे. इस मौके पर अबू बसर आलम, अबू तोराब, मो नवाज, मो शहामत हुसैन, पप्पू भगत, लक्ष्मीकांत शर्मा, शकील आलम, कारी अनवर, मो मजहर, मो एमाद, मो जव्वाद, मिस्बाह सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










