पंखा चलाने के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक बच्ची का मौत

पंखा चलाने के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक बच्ची का मौत
बनमा ईटहरी.थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के वार्ड नंबर 5 में रविवार की अहले सुबह पंखा चलाने के दौरान बिजली करेंट की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि लालपुर गांव के वार्ड नंबर 5 में पंखा चलाने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से मुकेश राम के 11 वर्षीय पुत्री ब्यूटी कुमारी की मौत हो गयी. उसिी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक बच्ची चार बहन व दो भाई में मंझली थी. मौत से मृत बच्ची की मां सनजन देवी की रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों की मानें तो ब्यूटी पढ़ने में मेधावी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










