ePaper

विद्यालय की समस्या को लेकर डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

Updated at : 01 Feb 2026 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय की समस्या को लेकर डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

विद्यालय की समस्या को लेकर डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम दीपेश कुमार से की मुलाकात, विद्यालय भवन निर्माण की मांग सलखुआ / सिमरी बख्तियारपुर . सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी दीपेश कुमार से मुलाकात कर विस्तृत आवेदन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से मध्य विद्यालय गौरी पिपरा तथा उच्च विद्यालय मैदान सिमरी बख्तियारपुर से संबंधित भूमि मापी व सुरक्षा व्यवस्था की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. आवेदन के अनुसार मध्य विद्यालय गौरी पिपरा वर्ष 2014 में कोसी नदी के कटाव के कारण पूरी तरह प्रभावित होकर नदी में विलीन हो गया था. इसके बाद से विद्यालय का संचालन दूसरे स्थान पर अस्थायी व्यवस्था में किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को काफी दूरी तय कर विद्यालय पहुंचना पड़ता है. विद्यालय में लगभग 370 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिन्हें आवागमन और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विद्यालय के लिए अंचल प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है, जिसका खाता व खेसरा भी निर्धारित है. इसी भूमि पर विधायक निधि से दो कमरों का निर्माण भी कराया गया है, लेकिन विद्यालय के सुचारु संचालन के लिए कम से कम आठ कमरों का भवन, मध्यान्ह भोजन के लिए अलग कक्ष तथा छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की सख्त आवश्यकता है. इन सुविधाओं के अभाव में बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय संचालन प्रभावित हो रहा है. वहीं दूसरे आवेदन में उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर की भूमि समस्या उठाई गयी. बताया गया कि विद्यालय की जमीन की विधिवत मापी नहीं होने और बाउंड्री वाल नहीं बनने के कारण आसपास के लोगों द्वारा लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है, जिससे विद्यालय का क्षेत्रफल धीरे-धीरे घटता जा रहा है. मैदान की कमी से छात्रों की खेलकूद एवं अन्य शारीरिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं. प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि विद्यालय की भूमि की शीघ्र मापी कराई जाए, अतिक्रमण हटाकर जमीन को सुरक्षित किया जाए तथा बाउंड्री वाल निर्माण कराया जाए ताकि भविष्य में अतिक्रमण पर रोक लग सके. साथ ही गौरी पिपरा विद्यालय में शीघ्र भवन और आवश्यक संरचनाओं का निर्माण सुनिश्चित किया जाए ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके. इस दौरान सलखुआ प्रखंड प्रमुख सरिता संगम, उटेसरा मुखिया अनिल कुमार, उमेश चौधरी, सुभलेश कुमार, विपिन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे. जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन