किसान सम्मान निधि योजना कार्य खटाई में
Updated at : 09 May 2019 12:40 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का कार्य पूरी तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. जबकि राज्य के अन्य जिलों में उपलब्धि इस जिले से काफी अच्छी है. जबकि इस योजना का लाभ के लिए जिले से लगभग एक लाख 22 हजार किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. जिसका हजारों […]
विज्ञापन
सहरसा : जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का कार्य पूरी तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है. जबकि राज्य के अन्य जिलों में उपलब्धि इस जिले से काफी अच्छी है. जबकि इस योजना का लाभ के लिए जिले से लगभग एक लाख 22 हजार किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है.
जिसका हजारों आवेदन एसी स्तर पर हीं लंबित है. इस आवेदन के आलोक में जमीनी स्तर पर कृषि समन्वयकों द्वारा लगभग 60 प्रतिशत आवेदन स्वीकृत किये गये हैं. जबकि किसानों ने लगभग तीन माह पूर्व इस योजना के लाभ के लिए अपने सभी कागजातों के साथ आवेदन किया था.
जो थोड़े कुछ आवेदन उपर स्तर के अधिकारियों के पास पहुंचे हैं, उनमें अधिकांश आवेदन रूके पड़े हैं. जिले से मात्र छह हजार 83 आवेदन ही स्वीकृत होकर डाटा भेजा गया है. पूर्व में भी जिले के सभी प्रखंडों को राज्य सरकार द्वारा सूखा क्षेत्र घोषित किया गया है.
जिसमें लाभ के लिए लगभग एक लाख किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. यह कार्य भी शुरुआती दौर में काफी धीमा था. अंत में विकास भवन में कैंप लगाकर दिन रात कार्य कर किसानों को उनका लाभ मिल सका था. इसमें भी अभी तक हजारों आवेदन एडीएम स्तर पर लंबित है.
सुखाड़ का लाभ लेने के लिए जिले के लगभग 84 हजार किसानों ने आवेदन दिया था. जिनमें डीएओ द्वारा 64 हजार दो सौ 20 आवेदनों की स्वीकृति दी गयी थी. जिनमें 60 हजार सात सौ 77 आवेदन को स्वीकृत किया गया. जिन्हें सुखाड़ का लाभ मिला. जबकि उनके स्तर पर आज भी लगभग पांच हजार आवेदन लंबित हैं.
ऐसे में यह साफ दिख रहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का हाल भी सुखाड़ योजना की तरह ही होने वाला है. आनन फानन में कुछ हजार आवेदनों की स्वीकृति होगी एवं हजारों किसान इस योजना के लाभ से एकबार फिर वंचित रहेंगे.
साढ़े छह हजार आवेदन हुए हैं स्वीकृत
जानकारी देते डीएओ सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में व्यस्तता को लेकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का कार्य धीमा पड़ गया है. चुनाव अब संपन्न हुआ है. इस कार्य में अब तेजी आयेगी. उन्होंने बताया कि जिले में कुल एक लाख 21 हजार पांच सौ 23 किसानों ने इस योजना के लाभ के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है.
जिनमें कृषि समन्वयक द्वारा 72 हजार नौ सौ 24 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं. जबकि उनके द्वारा छह सौ 60 आवेदन अस्वीकृत किये गये हैं. उन्होंने बताया कि सीओ स्तर पर 19 हजार छह सौ 44 आवेदन की स्वीकृति की गयी है.
जबकि एक सौ 38 आवेदन अस्वीकृत किये गये हैं. एडीएम स्तर पर छह हजार 83 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं एवं दो सौ आवेदन अस्वीकृत किये गये हैं. उन्होंने बताया कि जिले से अब तक छह हजार 83 आवेदन इस योजना के लिए पूरी तरह स्वीकृत कर भेज दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि बाकी बचे आवेदनों की स्वीकृति एसी स्तर पर जल्द कर दी जायेगी.
इसके बाद अंचालाधिकारी स्तर पर स्वीकृति के बाद एडीएम स्तर पर अंतिम स्वीकृति दी जायेगी. उन्होंने बताया कि इस कार्य को जल्द ही गति दी जायेगी एवं वाजिब लाभुकों को लाभ मिलेगा. जांच का काम तेज करने का निर्देश दिया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में कुल नौ सौ 98 आवेदनों को विभिन्न स्तर पर अस्वीकृत किया गया है. उन्होंने बताया कि एडीएम स्तर पर कार्य धीमा रहने से इस कार्य में प्रगति नहीं हो पा रही है. मतगणना के बाद कार्य को गति दी जायेगी. जिससे सभी लाभुकों को लाभ मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




