चार हजार रिक्तियों के लिए लगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 800 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
मेला का उद्घाटन करते डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network
सहरसा में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार मेले में 27 कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले में 4000 रिक्तियों के लिए 800 युवाओं का चयन किया गया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सहरसा. जिला स्कूल मैदान में शनिवार को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया. शुभारंभ जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि नियोजन मेला जिले के युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता, कौशल एवं रुचि के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने युवाओं से रोजगार मेलों में सक्रिय भागीदारी कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की.
आपके शहर में
मेला में कुल 35 कंपनियों ने कराया पंजीकरण, 27 की रही सहभागिता
मेले में कुल 35 कंपनियों ने पंजीकरण कराया. जिसमें 27 कंपनियों ने सहभागिता की. सहभागी कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए करीब चार रिक्तियां उपलब्ध करायी गयी. अभ्यर्थियों की योग्यता एवं कौशल के अनुरूप ऑनलाइन चयन प्रक्रिया आयोजित की गयी. जिसमें करीब आठ सौ अभ्यर्थियों का चयन किया गया. मेले में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ युवाओं को विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में संभावनाओं, कौशल विकास एवं कैरियर निर्माण से संबंधित मार्गदर्शन भी दिया गया. जिला प्रशासन एवं नियोजनालय की ओर से अभ्यर्थियों की सुविधा एवं मेले के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थी. मौके पर नियोजन कोसी प्रमंडल, सहरसा के उप निदेशक निशांत कुमार सिन्हा, सहायक निदेशक अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए