लंबी दूरी की पेंट्री कार वाली ट्रेनों में कैटरिंग असिस्टेंट होंगे तैनात, कर सकेंगे शिकायत

Updated at : 29 Mar 2019 2:52 AM (IST)
विज्ञापन
लंबी दूरी की पेंट्री कार वाली ट्रेनों में कैटरिंग असिस्टेंट होंगे तैनात, कर सकेंगे शिकायत

नीरज कुमार वर्मा, सहरसा : रेल यात्रियों के लिए अब अच्छी खबर है. अब उन्हें ट्रेनों में बासी नहीं बल्कि ताजा स्वच्छ व ताजा नाश्ता व खाना मिल सकेगा. रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत लंबी दूरी की लगभग सभी पेंट्री कार वाली ट्रेनों में कैटरिंग असिस्टेंट तैनात होंगे. हालांकि कुछ चुनिंदा […]

विज्ञापन

नीरज कुमार वर्मा, सहरसा : रेल यात्रियों के लिए अब अच्छी खबर है. अब उन्हें ट्रेनों में बासी नहीं बल्कि ताजा स्वच्छ व ताजा नाश्ता व खाना मिल सकेगा. रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत लंबी दूरी की लगभग सभी पेंट्री कार वाली ट्रेनों में कैटरिंग असिस्टेंट तैनात होंगे.

हालांकि कुछ चुनिंदा ट्रेनों में कैटरिंग असिस्टेंट की तैनाती कर दी गयी है. कैटरिंग असिस्टेंट सिर्फ ट्रेनों में खाना की गुणवत्ता व मात्रा ही नहीं जांच कर सकेंगे, बल्कि रेल यात्रियों की शिकायत पर पेंट्री कार पर कार्रवाई कर अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड भी भेज सकेंगे.
इतना ही नहीं जनाहार, फास्ट फूड यूनिट, भोजनालय, फूड प्लाजा आदि सहित ट्रेनों में जो भी खाना व नाश्ता की सप्लाई करेंगे, कैटरिंग असिस्टेंट उन सभी की गुणवत्ता व मात्रा की जांच कर सकेंगे. फिलहाल सहरसा से नयी दिल्ली जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन में कैटरिंग असिस्टेंट की तैनाती की गयी है.
यह आइआरसीटीसी के जरिये किया जा रहा है. प्रत्येक ट्रेनों में पेंट्री कार के बगल की स्पीलर कोच में 7 नंबर बर्थ कैटरिंग असिस्टेंट के लिए होगा. आरक्षण चार्ट निकलने पर 7 नंबर बर्थ पर कौन कैटरिंग असिस्टेंट होंगे, यात्रियों को पहले ही जानकारी मिल सकेगी.
खास बात यह होगी कि अगर कोई यात्री मामले में शिकायत करेंगे तो कैटरिंग असिस्टेंट अविलंब कार्रवाई कर सकेंगे. कैटरिंग असिस्टेंट पेंट्रीकार की रोजाना रिपोर्ट अब रेलवे बोर्ड को भेजेंगे. साथ ही पेंट्री कार कर्मचारियों के कागजात, मेडिकल व पुलिस वेरीफिकेशन की भी जांच कर सकेंगे.
सीसीटीवी से होगी निगरानी: पेंट्री कार में खाना व गुणवत्ता की जांच के लिए सीसीटीवी लगाने का प्रपोजल जल्द ही रेलवे बोर्ड देगी. इसके अलावा कॉन्ट्रेक्टर को सर्कुलर में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा. प्रत्येक दिन मॉनीटरिंग की रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जायेगी.
वहीं जनाहार, फास्ड फूड यूनिट, भोजनालय व फूड प्लाजा सहित ट्रेनों में खाना सप्लाई करने वाले सभी लाइसेंसधारियों को सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा. ताकि ट्रेनों व स्टेशनों पर यात्रियों को गुणवतापूर्ण खाना मिल सके. यात्रियों की शिकायत पर लाइसेंस रद्द होगा.
वैशाली में तीन कैटरिंग असिस्टेंट तैनात: सहरसा से नयी दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस में तीन कैटरिंग असिस्टेंट तैनात किये गये हैं. इसके अलावा बिहार संपर्क क्रांति, स्वतंत्रा सेनानी एक्सप्रेस में 3-3 कैटरिंग असिस्टेंट तैनात किये गये हैं. अब सहरसा से दिल्ली व बांद्रा जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस में भी कैटरिंग असिस्टेंट तैनात होंगे.
यह कैटरिंग असिस्टेंट रोजाना पेंट्री कार में यात्रियों द्वारा की गयी शिकायतों की जांच करेंगे. शिकायत जांच की रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जायेगी. जिसके बाद ट्रेन सहित स्टेशनों पर कांट्रेक्टर का लाइसेंस रद्द होगा.
जयनगर गरीब की तरह सहरसा-अमृतसर गरीब रथ में मिलेगी पेंट्री कार की सुविधा: अब तक जयनगर से आनंद बिहार जाने वाली गरीब रथ में पेंट्री कार की सुविधा मिल रही है. आनंद विहार जाने के क्रम में बरौनी जंक्शन पर खाना चढ़ता है और पटना से पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन तक मॉनीटरिंग होती है.
अब सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में यह सुविधा यात्रियों को मिल सकेगी. आईआरसीटीसी अधिकारियों की मानें तो इसका प्रस्ताव भेजा गया है, जल्द ही इसे लागू किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन