गार्ड व महिला रेलकर्मी से मारपीट में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सहरसा : गार्ड व महिला रेल कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में जीआरपी ने नामजद इंद्रजीत को गिरफ्तार किया है. रविवार रात छापेमारी के दौरान रेलवे क्वार्टर से इंद्रजीत पकड़ा गया. जीआरपी थानाध्यक्ष मो मोजम्मिल ने बताया कि रेल कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में चार पर एफआइआर किया गया. इसके अलावा चार […]

विज्ञापन

सहरसा : गार्ड व महिला रेल कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में जीआरपी ने नामजद इंद्रजीत को गिरफ्तार किया है. रविवार रात छापेमारी के दौरान रेलवे क्वार्टर से इंद्रजीत पकड़ा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
जीआरपी थानाध्यक्ष मो मोजम्मिल ने बताया कि रेल कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में चार पर एफआइआर किया गया. इसके अलावा चार अज्ञात हैं. इसमें आइओडब्ल्यू में चौकीदार के पुत्र इंद्रजीत को रविवार रात गिरफ्तार किया गया. वह रेलवे क्वार्टर में घूम रहा था.
सोमवार सुबह उसे खगड़िया न्यायालय भेजा गया है. गश्ती में एसआई श्याम सुंदर, एएसआई शिवबालक, सिपाही अजय कुमार व जितेन्द्र सहित अन्य शामिल थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपी भी जल्दी पकड़े जायेंगे.
बता दें कि बीतें 16 मार्च को रेलवे क्वार्टर परिसर में लंबे समय से चल रहा अवैध मकानों का निर्माण को लेकर गार्ड जयप्रकाश सिंह सहित महिला रेल कर्मचारी आईओडब्ल्यू कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंची थी. आईओडब्ल्यू अधिकारी प्रकाश से बातचीत के दौरान आईओडब्ल्यू के चौकीदार रामचंद्र सिंह वहां पहुंच गया.
इसके बाद रामचंद्र सिंह ने फोन पर अपने पुत्र इंद्रजीत सहित किराये के बदमाश को बुलाकर 5 महिला सहित गार्ड की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी. रेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर किया गया था. गार्ड जयप्रकाश सिंह के शिकायत पर आईओडब्ल्यू अधिकारी प्रकाश, चौकीदार रामचंद्र सिंह, इंद्रजीत व अरूण कुमार पर मारपीट व घड़ी छीनने का मामला दर्ज किया गया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन