दस लाख रंगदारी मांगी, की मारपीट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के नरियार निवासी उज्जवल कुमार सिंह की पत्नी रश्मि परासर ने गांव के ही संजीव सिंह सहित अन्य पर दस लाख रंगदारी मांगने अन्यथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा कि उसके जमीन पर ईंट गिरा कर निर्माण कराना चाह रहा था. पति […]
विज्ञापन
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के नरियार निवासी उज्जवल कुमार सिंह की पत्नी रश्मि परासर ने गांव के ही संजीव सिंह सहित अन्य पर दस लाख रंगदारी मांगने अन्यथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा कि उसके जमीन पर ईंट गिरा कर निर्माण कराना चाह रहा था.
आपके शहर में
विज्ञापन
पति ने मना किया तो उसने हत्या कर देने अन्यथा दस लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की. इसे लेकर उसके पति व ससुर बीते 24 फरवरी को सनहा दर्ज कराने थाना आये थे. इसी बीच संजीव सिंह अपने साथ चार अज्ञात हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजे पर आ गया ओर गाली गलौज करने लगा.
हाथ में पिस्तौल लहराते कहा कि आज उसके पति को जिंदा नहीं छोड़ेगा. विरोध करने पर सभी उसके कमरे में घुस कर अभद्र व्यवहार करने लगे, जबरन गले से चेन छीन लिया. उन्होंने आरोपितों पर पत्थरबाजी करने का भी आरोप लगाया है.
शिक्षक पर दहेज की खातिर घर से निकालने का आरोप
सहरसा. शहर के डीबी रोड निवासी पूजा कुमारी ने पुलिस अधीक्षक व महिला थानाध्यक्ष को आवेदन देकर वर्षों तक यौन शोषण के बाद शादी रचा कर पुन: दूसरी शादी करने व दहेज की खातिर मारपीट कर भगा देने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.
उसने अपने पति सुपौल जिला के रतौली पिपरा निवासी कन्हैया सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की है. बताया कि विद्यालय आने जाने के दौरान परिचय हुआ. जिसके बाद शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक यौन शोषण करता रहा. पांच जनवरी 2015 से अप्रैल 2018 तक दो बार गर्भपात कराया.
अनुसूचित जाति होने का पता चलने पर उसके पिता, माता, भाई उसे जाति सूचक शब्द कह मारपीट कर घर से निकाल दिया. इसके बाद वह किराये के मकान में उसे लेकर रहने लगा. इस दौरान वह गर्भवती हो गयी और शादी का दबाव बनाया तो वह राजी हो गया. एक अप्रैल को मंदिर में शादी करने के बाद उसे अपने साथ अपने गांव लेकर गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन