Bihar Crime: डबल मर्डर केस में 27 साल बाद कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, 19 को उम्रकैद की सजा, मर चुके हैं 5 लोग
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Feb 2025 6:03 PM
Rohtas Court Decision
Bihar Crime: बिहार के रोहतास में 27 साल पुराने डबल मर्डर केस में कोर्ट ने 19 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दी है. 1997 में दो लोगों को गोली मारने के बाद उनकी गर्दन काटने के मामले में अदालत ने यह फैसला सुनाया है.
Bihar Crime: बिहार के रोहतास में 12 अक्टूबर 1997 शिवसागर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में दो लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी. इस मामले में जिला जज चतुर्थ अनिल कुमार की अदालत ने 19 अभिुयक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने साथ में प्रत्येक अभियुक्त पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. अगर अभियुक्त जुर्माना नहीं भरेंगे तो छह माह की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतना पड़ेगा.
अभियुक्तों के नाम
रोहतास जिला जज चतुर्थ अनिल कुमार की अदालत ने डबल मर्डर मामले में शिवसागर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के रामाशीष महतो, उमेश महतो, सुनील महतो, राजेश्वर महतो, प्रेमचंद महतो, परमानंद शर्मा, उमाशंकर महतो, बलि महतो, संतन महतो, रमेन्द्र महतो, अर्जुन महतो, हरेराम महतो, दशरथ महतो, रामचंद्र महतो, अशोक महतो, गुपुत महतो, रामनाथ महतो, अरूण महतो और विश्वनाथ महतो को उम्रकैद की सजा सुनाई है. फैसला सुनते वक्त जज ने कहा कि यह अपराध क्रूर और जघन्य है. अभियुक्तों ने यह अपराध असहाय लोगों किया गया था.
पांच अभियुक्तों की हो चुकी है मृत्यु
डबल मर्डर मामले में शिवसागर थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी संजय माली ने 20 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपितों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जांच के बाद पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट फाइल की थी. ट्रायल के दौरान पांच अभियुक्तों की मौत हो गई. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की तरफ से नौ गवाहों को पेश किया गया था. दोनों पक्ष के दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने सभी 19 अभियुक्तों को दोषी पाया और सजा सुनाई.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
घटना पर क्या बोले संजय
संजय ने कहा कि घटना की सुबह छह बजे हथियार से लैस होकर कुछ लोग उसके दरवाजे पर आए और उसके चाचा जंगबहादुर माली की हत्या कर दी. इस दौरान जब मुनीर माली ने बचाव करने का प्रयास किया तो उसे भी बुरी तरह से पिटा गया. इसी बीच हत्यारों ने विनोद माली नाम के एक शख्स को पकड़ लिया और निर्ममतापूर्वक उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद विनोद माली के सिर को उसके धड़ से अलग कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










