Honor Killing: रोहतास में ‘इज्जत’ के नाम पर ‘खून’ का कत्ल, क्या है मां और बेटी की हत्या राज

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Honor Killing: पुलिस का कहना है कि परिजनों ने पहले इस वारदात को दुर्घटना बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में यह हत्या का मामला निकला. रोहतास के एसपी रौशन कुमार के निर्देशानुसार, पुलिस ने पिता और पुत्र को हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन

Honor Killing: रोहतास. रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र के तीउरा कला गांव में इज्जत के नाम पर दो-दो कत्ल की वारदात हुई है. यहां एक मां और उसकी बेटी की परिवार की इज्जत के नाम पर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि परिजनों ने पहले इस वारदात को दुर्घटना बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में यह हत्या का मामला निकला. रोहतास के एसपी रौशन कुमार के निर्देशानुसार, पुलिस ने पिता और पुत्र को हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन

पहले मौत का कारण बताया गया करंट

जानकारी के अनुसार मृतका के ससुर ने दावा किया कि उनकी बहू की मौत करंट लगने से हुई और जब बेटी उसे बचाने गई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई. हालांकि, पुलिस ने इस कहानी को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की. महिला के शरीर पर गहरे घाव, खून के धब्बे और टूटी हुई चूड़ियों ने संदेह पैदा किया. पुलिस ने संदेह के आधार पर परिजनों से पूछताछ शुरू की और एक क बाद एक परत खुलती चली गयी. पूछताछ के दौरान, महिला के पति ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. डिहरी एसडीपीओ ने इस दोहरे हत्याकांड की पुष्टि की है.

हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

पुलिस ने अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर मां और बेटी की हत्या किन कारणों से की गयी है. इलाके में इस घटना को लेकर कई तरह की अफवाहें हैं. कुछ लोग इसे अवैध संबंधों से जोड़ रहे हैं, जबकि अन्य इसे पारिवारिक विवाद का नतीजा मान रहे हैं. पुलिस सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे का असली कारण सामने आ सके. इस चौंकाने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी.

Also Read: Bihar Jobs: बिहार सरकार को नहीं मिल रहे कॉलेजों के लिए प्रिंसिपल, 173 पदों के लिए आये केवल 156 अभ्यर्थी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन