Bihar News: रोहतास में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हत्या की खबर सुनकर मां की हार्ट अटैक से मौत

Updated:
विज्ञापन
bihar murder

सांकेतिक तस्वीर

Rohtas News: बिहार के रोहतास में 16 अप्रैल दिन बुधवार की रात में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बेटे की हत्या के बारे में जब मां को पता चला तो गुरुवार (17 अप्रैल) को उसकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar News: रोहतास में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. इस घटना की सूचना मिलते ही युवक की मां ने भी गुरुवार को दम तोड़ दिया. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदन शहीद पहाड़ी की है. मृतक की पहचान सासाराम के आलमगंज के घोसीयान मोहल्ला निवासी मजनू गद्दी के रूप में हुई है. मृतक युवक मकान में टाइल्स-मार्बल लगाने का काम करता था.

हत्या के बाद इलाके में हड़कंप

युवक की हत्या की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गयी. आक्रोशित लोगों ने शव को घटनास्थल के पास रखकर ओल्ड जीटी रोड से एनएच की ओर जाने वाले रास्ते को जाम कर दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रोहतास एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह मामला को शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

हत्या को दुर्घटना बताने की कोशिश

हत्या के बाद इस घटना को एक सामान्य दुर्घटना के रूप में दिखाने की कोशिश की गई थी, लेकिन जब एसपी रौशन कुमार ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की तो पता चला कि मजनू गद्दी की गोली मारकर हत्या की गई है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. हत्या के पीछे की वजह क्या है यह पता नहीं चला है.

क्या कहते हैं युवक के परिजन?

मृतक मजनू गद्दी के चचेरे भाई पप्पू गद्दी ने मीडिया को बताया कि वह (मजनू) काफी मेहनती था. उसका किसी से कोई विवाद नहीं था. हाल के दिनों में कुछ लोगों से उसका अनबन हुआ था. पप्पू ने आरोप लगाया कि आपसी रंजिश के चलते ही मजनू की हत्या की गई है. इधर, एसपी रौशन कुमार ने कहा कि पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Also Read: भागलपुर सदर अस्पताल में पीजी के समकक्ष डीएनबी कोर्स होगा शुरू, डॉक्टर बनने के लिए ले सकेंगे एडमिशन

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन