रोहतास में अनियंत्रित पिकअप ने दो सफाईकर्मियों को रौंदा, एक की मौत, आक्रोशितों ने नेशनल हाईवे किया जाम

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Oct 2024 2:11 PM

विज्ञापन

Bihar Accident News: रोहतास जिले में नेशनल हाईवे पर सड़क दुघर्टना में एक सफ़ाई कर्मी की मौत हो गई है. वहीं दूसरा घायल बताया जा रहा है. इस घटना के बाद शिवसागर बम्होर के पास आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया.

विज्ञापन

Bihar Accident News: रोहतास जिले में नेशनल हाईवे पर सड़क दुघर्टना में एक सफ़ाई कर्मी की मौत हो गई है. वहीं दूसरा घायल बताया जा रहा है. इस घटना के बाद शिवसागर बम्होर के पास आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया. जिससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा. मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के बरैला गांव निवासी मुखराम राम का 40 बर्षिय पुत्र दारा पासवान के रूप में की गई है.

पिकअप की टक्कर से एक सड़क सफाई कर्मी की मौत

शिवसागर थाना क्षेत्र के एक पुलिसकर्मी ने बताया कि पिकअप की टक्कर से एक सड़क सफाई कर्मी की मौत हुई है.
पुलिस घटनास्थल पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरा होने के बाद पुलिस द्वारा शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Also Read: NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीसरी चार्जशीट की दाखिल, 21 लोगों को बनाया आरोपी

घटना से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सड़क सफाई कर्मी ड्यूटी करने गए थे. जहां अंनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं दूसरे सफाई कर्मी घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर आवागमन शुरू कराया.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन