बिहार में पत्नी को इंस्टाग्राम पर देख बौखलाया पति, रील्स बनाने पर दे दी खौफनाक सजा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Apr 2025 10:14 AM
रोते बिलखते परिजन
Bihar News: रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिसके पीछे पति पर हत्या का आरोप लगा है. परिजनों का कहना है कि महिला इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करती थी, जो उसके पति को पसंद नहीं था. इसी विवाद में उसने पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया.
Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई. इस वारदात का आरोप महिला के पति पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार है. मृतका की पहचान 32 वर्षीय ममता देवी के रूप में हुई है, जिसकी शादी 2014 में दीपू साह से हुई थी.
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना बना विवाद की जड़
ममता इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती थी, लेकिन उसके पति को यह पसंद नहीं था. इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. मृतका के पिता भगवान साह ने आरोप लगाया कि दीपू साह ने पहले ममता का मोबाइल छीनकर फेंक दिया, फिर गुस्से में उसकी हत्या कर दी.
मृतका के पिता भगवान साह ने बताया कि मेरी बेटी को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने की वजह से जान गंवानी पड़ी. पहले उसका फोन छीना गया और जब उसने विरोध किया, तो उसे बेरहमी से मार डाला गया.”
थाने में हंगामा, सड़क जाम करने की कोशिश
घटना की जानकारी मिलते ही ममता के मायके वाले ससुराल पहुंचे और शव को लेकर थाने पहुंच गए. गुस्साए परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए हंगामा किया और सासाराम-बिक्रमगंज रोड जाम करने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें तुरंत कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया.
पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा. फिलहाल, आरोपी पति दीपू साह फरार है, जिसकी तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










