सरकारी जमीन से हटा अतिक्रमण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दिनारा (रोहतास) : प्रखंड अंतर्गत बराढ़ी कला गांव में सीओ के नेतृत्व में गयी पुलिस प्रशासन की टीम ने सरकारी आहर के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. जानकारी के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों ने उक्त जमीन को भरकर मंदिर निर्माण के लिए वहां माता दुर्गा की प्रतिमा रखा दिया था, जिसकी शिकायत मदन […]
विज्ञापन
दिनारा (रोहतास) : प्रखंड अंतर्गत बराढ़ी कला गांव में सीओ के नेतृत्व में गयी पुलिस प्रशासन की टीम ने सरकारी आहर के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. जानकारी के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों ने उक्त जमीन को भरकर मंदिर निर्माण के लिए वहां माता दुर्गा की प्रतिमा रखा दिया था, जिसकी शिकायत मदन कुमार ने की थी, जिसके बाद पूर्व में उक्त मामले को लेकर विधान परिषद सदस्य केदार पांडेय ने सदन में उठाया था, जिसके आलोक में कार्रवाई की गयी.
मामला अास्था से जुड़ा होने के चलते स्थानीय प्रशासन कोई कार्रवाई से बच रही थी, लेकिन बिहार विधान परिषद में उक्त मामले को उठाये जाने के बाद पुलिस की मौजूदगी में सीओ बासुकीनाथ सिंह ने जमीन से प्रतिमा को ग्रामीणों के निजी जमीन में रखवा कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया.
हालांकि सूत्रों के अनुसार उक्त जमीन पर प्रतिमा रखनेवाले हरिशंकर कहा था कि स्वयं वहां से प्रतिमा को हटा लेंगे, पर शिकायतकर्ता के तत्परता व विधान परिसदन में सवाल से प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई करने के लिए बाध्य किया.
सीओ ने बताया कि विधान मंडल में सवाल उठाये जाने के आलोक में उक्त कार्रवाई की गयी. दिनारा थानाध्यक्ष राजेश कुमार, भानस ओपी प्रभारी कृपाल ने बताया कि माता दुर्गा की प्रतिमा को बिहार सरकार के जमीन से निजी जमीन पर रखवाया गया. इस दौरान कानून व्यवस्था को कोई बाधा या चुनौती नहीं दी गयी. उस दौरान पूरी तरह से शांति व्यवस्था बहाल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










