किसानों को दी गयी खेती की जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2019 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

बिक्रमगंज/सूर्यपुरा : प्रखंड के घुसियां खुर्द पंचायत के उदय डिहरी में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें किसानों को खेती के आधुनिक तरीके के संबंध में विस्तार से बताया गया. कृषि वैज्ञानिकों ने धान की सीधी बुआई, श्रीविधि से धान की खेती सहित कई आधुनिक तरीके के संबंध में विस्तार से बताया. इसके […]
विज्ञापन
बिक्रमगंज/सूर्यपुरा : प्रखंड के घुसियां खुर्द पंचायत के उदय डिहरी में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें किसानों को खेती के आधुनिक तरीके के संबंध में विस्तार से बताया गया.
कृषि वैज्ञानिकों ने धान की सीधी बुआई, श्रीविधि से धान की खेती सहित कई आधुनिक तरीके के संबंध में विस्तार से बताया. इसके अलावे पशुपालन के संबंध में भी जानकारी दी गयी. मौके पर पंचायत के मुखिया रामेश्वर चौधरी, किसान सलाहकार कपलेश भारती, कन्हैया सिंह पशुपालन पदाधिकारी व कई कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे.
सूर्यपुरा प्रखंड के बलिहार मुख्य बाजार स्थित सुप्रसिद्ध बाबा बंगाल नाथ मंदिर के प्रांगण में कृषि विभाग के बीएओ नंदजी राम के नेतृत्व में किसान चौपाल लगा कर पंचायत के किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी गयी. साथ ही पशुपालकों को पशुपालन के बारे में बताया गया. कार्यक्रम के संचालन कृषि समन्वयक अखिलेश सिंह ने किया. बीएओ ने मुख्य फसल कटाई के बाद खेत में अवशेष को न जलाने की सलाह दी. जलस्तर की समस्या से कैसे निजात पाये इसके बारे में बताया. साथ ही कृषि विभाग के से चलाए जा रहे सभी योजनाओं की जानकारी किसानों को दिया.
किसान चौपाल में आये डाॅ रामपाल, डाॅ आलोक भारती, मवेशी डाॅ अरविंद कुमार राय ने पशुपालकों को पशुपालन की जानकारी के साथ ही पशुओं में होने वाले विभिन्न प्रकार के बीमारियो से अवगत कराया. कृषि समन्वयक सत्येंद्र प्रसाद ने भी कृषि से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. मौके पर किसान वीरेंद्र सिंह, शशिकांत दूबे, भरत पासवान, शिवजी पांडेय, राधाकृष्ण सिंह, अरुण कुमार सिंह, बबन सिंह, पम्मी देवी, दुर्गा देवी, पुष्पा कुमारी आदि किसान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




