जिले के सभी सरकारी कार्यालय परिसरों में लगेंगे पौधे, मांगी रिपोर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2019 8:12 AM
विज्ञापन
सासाराम : जिले के सभी सरकारी कार्यालयों का परिसर अब हरा भरा रहेगा. सभी सरकारी कार्यालयों के परिसर में पौधारोपण किया जायेगा. सभी सरकारी कार्यालयों के परिसर का सर्वे रिपोर्ट कार्यालयों से कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने सोमवार को जिला समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के […]
विज्ञापन
सासाराम : जिले के सभी सरकारी कार्यालयों का परिसर अब हरा भरा रहेगा. सभी सरकारी कार्यालयों के परिसर में पौधारोपण किया जायेगा. सभी सरकारी कार्यालयों के परिसर का सर्वे रिपोर्ट कार्यालयों से कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने सोमवार को जिला समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मांगी.
उन्होंने सभी विभागों के आला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने विभागों के कार्यालयों के परिसर का सर्वे कर रिपोर्ट 15 जून तक सौंप दें. रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद उसे वन विभाग को भेजा जायेगा, ताकि उन परिसर में अावश्यकतानुसार पौधा रोपण किया जा सकेगा.
पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए यह अति अावश्यक है. बैठक के दौरान मंत्री ने आपदा से संबंधित समीक्षा की. पीएचइडी के अधिकारी से जानकारी प्राप्त की के जिले में कितने चापाकल चालू हालत में है. कितने की मरम्मती हो पायी है. कितने नये चापाकल लगाये जाने. इसपर विभाग के अधिकारी ने बताया कि गर्मी के मद्देनजर जिले में 534 चापाकलों की मरम्मती हो चुकी है. 150 नये चापाकल लगाये जा रहे हैं. 10 पशु पेय स्थानों को चालू कराया गया है.
27 गांवों में टैंकर से पानी को उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं पीएचइडी के अधिकारी ने पीएचइडी का कंट्रोल रूम नंबर 06184222157 व 18001231121 की जानकारी दी. कहा कि इस पर कॉल कर जानकारी व समस्या के संबंध में जानकारी दी जा सकती है. जिला प्रभारी मंत्री ने सभी चापाकलों के स्थल सहित अन्य जानकारी भी मांगी. बैठक के दौरान वर्षा संचय, साइल कंजर्वेशन, सिंचाई, कृषि टास्क फोर्स के एजेंडा, वैक्सिनेशन आदि पर चर्चा हुई.
इसके साथ ही अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने प्रेस ब्रिफिंग करते हुए कहा कि आपदा मुख्य मुद्दा है. सभी जगह पानी की किल्लत है. इसको दूर करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. साथ ही आगामी मानसून को देखते हुए पशुओं के वैक्सीनेशन, अस्पतालों की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ले कर कार्य किया जा रहा है.
इसके लिए विभागों को दिशा निर्देश दिया जा रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों में शिक्षकों की कमी संबंधी रिपोर्ट मांगी गयी है. उसके अनुसार ही कार्य किया जायेगा. प्रभात खबर के प्रतिनिधि द्वारा सदर अस्पताल ड्रेनेज व चंवर तकिया मोहल्ले के ड्रेनेज सिस्टम के संबंध में सवाल पूछे जाने पर प्रभारी मंत्री ने बुडको से इस विषय की जानकारी प्राप्त कर इसे जल्द दूर करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










