बीएलओ करेंगे मतदाता सूची का सत्यापन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम दी जानकारी सासाराम सदर : मतदाता सूची में सुधार व सत्यापन करने के लिए अब बीएलओ घर-घर का दरवाजा खटखटायेंगे और ऑन द स्पॉट मतदाता सूची से संबंधित सभी समस्याओं का निष्पादन करेंगे. उक्त बातें गुरुवार को जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला सूचना जनसंपर्क विभाग के […]
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम दी जानकारी
सासाराम सदर : मतदाता सूची में सुधार व सत्यापन करने के लिए अब बीएलओ घर-घर का दरवाजा खटखटायेंगे और ऑन द स्पॉट मतदाता सूची से संबंधित सभी समस्याओं का निष्पादन करेंगे. उक्त बातें गुरुवार को जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला सूचना जनसंपर्क विभाग के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं.
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सुधार करने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान 15 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक किया जायेगा.
साथ ही डीएम ने कहा कि जिले के सभी 19 प्रखंडों को खुले में शौच से मुक्ति की घोषणा कर दी है. अब लोगों को शौचालय की सहायता राशि प्रदान करने की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया.
उन्होंने कहा कि पहले जिले में अधिकारियों के पास जाना पड़ता था लेकिन इस स्वच्छता अभियान ने नियम ही बदल दिया है. अब अधिकारी आमलोगों के दरवाजे पर पहुंच रहे हैं और उन्हें स्वच्छता सहित अन्य योजनाओं के जानकारी दे रहे हैं.
बीएलओ करेंगे कार्य
मतदाता क्षेत्र का नजरी नक्शा तैयार करना
निर्वाचकों की पहचान का सत्यापन करना
मतदान केंद्रों का सत्यापन करना
सभी योग्य व्यक्तियों को निर्वाचन सूची में शामिल करना
विस्थापित/मृत निर्वाचकों का नाम विलोपित करना
अप्रवासी भारतीय की पहचान करना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










