चेनारी में 12 जगहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पूजा व मुहर्रम में हथियार व डीजे पर पूरी तरह से रहेगी पाबंदी चेनारी : मंगलवार को शांति समिति की बैठक में एसडीएम अमरेंद्र कुमार ने कहा कि मुहर्रम व दुर्गा पूजा कमेटी ने पूजा के दौरान हथियार, बम पटाखे, डीजे साउंड का प्रयोग नहीं करने का लिखित निर्णय थाना अध्यक्ष को दिया है. थाना […]
विज्ञापन
पूजा व मुहर्रम में हथियार व डीजे पर पूरी तरह से रहेगी पाबंदी
चेनारी : मंगलवार को शांति समिति की बैठक में एसडीएम अमरेंद्र कुमार ने कहा कि मुहर्रम व दुर्गा पूजा कमेटी ने पूजा के दौरान हथियार, बम पटाखे, डीजे साउंड का प्रयोग नहीं करने का लिखित निर्णय थाना अध्यक्ष को दिया है. थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि जो कमेटी प्रशासनिक आदेश का पालन नहीं करेंगे वह कानूनी कार्रवाई के हकदार होंगे और इसके लिए कमेटी जिम्मेदार होगी संप्रदायिक सद्भावना की इस चेनारी में मुहर्रम और दशहरा पर्व पूर्व की भांति शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में जुलुस मनाने का निर्णय लिया गया.
बैठक में एसडीपीओ आलोक रंजन ने कहा कि कोई भी किसी समुदाय का लोग हो अगर वह जुलुस के दौरान गलत पाये गये तो उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी. जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं. बैठक का संचालन पुलिस इंस्पेक्टर संजीत कुमार ने किया.
बिक्रमगंज नगर पंचायत के सभागार में शांति समिति की एक बैठक हुई. इसमें रामनवमी की घटना को लेकर प्रशासन सचेत रहते हुए सभी स्तर पर चाक-चौबंद व्यवस्था करने पर विचार-विर्मश किया. बैठक को संबोधित करते हुये डीएम अनिमेष कुमार परासर कहा कि राजनीतिक दल हो, समाजिक लोग हो, या युवा हो सभी समाज में सौहार्द बनाने को ले अपनी अपनी जबाबदेही निभाये. इस अवसर पर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि हम चाहे किसी भी पद पर हो हम सभी लोगों की जवाबदेही बनती है कि हम समाज के माहौल को सुंदर रूप दे. बैठक में सभी पंचायतों के मुखिया, जिला पार्षद, दुर्गापूजा समिति व मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










