वैशाली में लुटेरों ने स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र को मारी गोली, दुकान बंद कर दोनों लौट रहे थे घर

बुधवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र को गोली मार दी है. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है. स्वर्ण व्यवसायी की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के खुद बकरा गांव निवासी शत्रुघन साह एवं उनके पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
हाजीपुर. नये डीजीपी के आने से जो उम्मीद थी कि अपराधियों में खौफ पैदा होगा, वो कम से कम वैशाली जिले में तो देखने को नहीं मिल रहा है. यहां अपराधियों का मनोबल सातवें आसमां पर है. यहां एक के बाद एक वारदतों को अंजाम देते जा रहे हैं और पुलिस छानबीन, जांच और अनुसंधान की बात से आगे नहीं बढ़ पा रही है. बुधवार को अपराधियों ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया और पुलिस के हाथ इस मामले में भी अब तक खाली है. बुधवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र को गोली मार दी है. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है. स्वर्ण व्यवसायी की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के खुद बकरा गांव निवासी शत्रुघन साह एवं उनके पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
बताया जाता है कि गोलीबारी की घटना गोरौल थाना क्षेत्र के गोढिया की है. वहां सर्राफा कारोबारी दुकान बंद कर अपने बेटे के साथ घर जा रहे थे. इसी क्रम में पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने दोनों को घेर लिया और गोली मार दी. गोली मारने के बाद मची अफरा-तफरी के बीच कार सवार अपराधी मौके से फरार हो गया. आनन-फानन में दोनों पिता-पुत्र को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया. इस घटना से व्यवसायियों के बीच दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोरौल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है.
जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र के गोढिया के पास स्वर्ण कारोबारी की दुकान है. दुकान पर बाप-बेटे दोनों बैठे हुए थे. शाम होने के बाद दुकान बंद कर दोनों घर के लिए निकल रहे थे, तभी स्कार्पियो सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी पिता-पुत्र से लूटपाट करने लगे. लूट के दौरान अपराधियों ने दोनों को गोली मारी और मौके से फरार हो गये. दोनों घायलों को स्वास्थ्य समुदाय भवन गोरौल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. स्वर्ण व्यवसायी के छोटे बेटे विकास ने बताया कि दुकान बंद कर उनके पिता और भाई घर के लिए निकले थे. इस दौरान दोनों जैसे ही गोढिया पुल पर चढे. अपराधियों ने दोनों को घेर लिया और लूटपाट की. लूटने के बाद अपराधियों ने भाई और पापा को गोली मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




