सासाराम में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खाई में पलटी, युवती समेत दो की मौत, 12 से अधिक लोग घायल
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 16 Jan 2023 1:20 PM
Road Accident: सासाराम में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खाई में पलटी गयी है. जिसमें युवती समेत दो लोगों की मौत हो गयी है. वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गये है.
पटना. Road Accident: सासाराम से बड़ी खबर सामने आ रही है. रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में सोमवार को यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खाई में पलट गयी. जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है. वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गये है. यह घटना सासाराम-चौसा पथ पर सोमवार की सुबह करीब 11 बजे की बतायी जा रही है. करगहर से सासाराम जा रही बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिगस्त हो गया है. वहीं मृतक की पहचान शिवसागर के गरूरा निवासी डॉली कुमारी और करहगर के सेमरिया निवासी राधेश्याम सिंह के रूप में हुई है.
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस सदर अस्पताल ले जा रही है. दो लोगों की मौत के बाद परिजनों ने शवों के साथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सदर अस्पताल लाए गए घायल सीताराम ने बताया कि बस तेज रफ्तार में होने की वजह से पलट गयी. जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह यात्रियों से भरी बस करगहर से सासाराम जा रही थी. लेकिन इसी दौरान शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार में बस अनियंत्रत हो होकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.
Also Read: भागलपुर: ड्यूटी पर जा रहे डायल 112 के चालक को शरारती तत्वों ने पीटकर मोबाइल छीना, दो लोग गिरफ्तार
वहीं इस हादसे में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई है. बस में सवार 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनमें कइयों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. पुलिस ने हादसे में मौत के शिकार हुए लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










