पूर्णिया में सड़क हादसे, दो की मौत, ट्रक जब्त

पुलिस प्रशासन लगातार हादसों को कम करने के लिए जागरुकता अभियान चला रही है, लेकिन उसका असर कहीं देखने को नहीं मिल रहा है. ताजा मामला पूर्णिया का है. मंगलवार को यहां अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी है.
पूर्णिया. बिहार में सड़क हादसों में का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती हो. पुलिस प्रशासन लगातार हादसों को कम करने के लिए जागरुकता अभियान चला रही है, लेकिन उसका असर कहीं देखने को नहीं मिल रहा है. ताजा मामला पूर्णिया का है. मंगलवार को यहां अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी है.
सूचना के अनुसार शहर अंतर्गत सदर थाना इलाके के गुलाब बाग जीरोमाइल का है. वहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत हो गयी. वहीं दूसरी घटना बनमनखी थाना क्षेत्र की है. वहां भंगहा चांदपुर के पास बाइक से ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने कुचल दिया. इससे उसकी मौत हो गयी.
इसको लेकर मृतक मिस्त्री छोटू के परिजन मोहम्मद सागर ने बताया कि छोटू पिछले 14-15 सालों से लेथ मशीन पर काम करता था. मधुबनी थाना क्षेत्र के सिपाही टोला निवासी छोटू हर महीने में एक बार अपने घर आता था. वह अपने काम समाप्त कर वापस अपने गांव आ रहा था. उसी समय किसी अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गयी.
दूसरी घटना के बनमनखी थाना क्षेत्र के राधानगर स्थित अपने घर से मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल जा रहा था. तभी भंगहा चांदपुर के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा की ओर से तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने कुचल दिया. हादसे के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. दोनों की मामलों में पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










