बिहार में 3186 डॉक्टरों का निकला रिजल्ट अस्पतालों में नियुक्ति जल्द
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Sep 2020 5:51 AM
पटना : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने गुरुवार को 3186 सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया. अब इन सभी डाॅक्टरों की नियुक्ति विभिन्न जिला और अनुमंडलीय अस्पतालों के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर की जायेगी.

उन्होंने कहा कि पहली बार एक साथ इतने डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने जा रही है. स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा और साथ ही सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज सुगम हो जायेगा. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की लगातार नियुक्ति की जा रही है. पिछले महीने 929 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गयी थी. एक महीने के अंदर चार हजार डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
तीन वर्षों में डॉक्टरों समेत विभिन्न कोटि के 21 हजार 530 स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति की जा चुकी है. यह स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि है. एनडीए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर नियुक्ति कर न सिर्फ लोगों को रोजगार दिया है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार भी किया है.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए