शराब पीकर हंगामा करते युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

अमौर. अमौर थानांतर्गत बेकनिया बरेली पंचायत के पोठिया गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई अमौर पुलिस के अपर थानाध्यक्ष अनंत राम के नेतृत्व में की गई. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पोठिया गांव निवासी रंजीत कुमार उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पोठिया गांव में एक युवक शराब का सेवन कर सार्वजनिक स्थान पर शोर-शराबा और हंगामा कर रहा है. सूचना मिलते ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर थानाध्यक्ष अनंत राम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन