शराब तस्करी मामले में महिला गिरफ्तार
भवानीपुर
भवानीपुर. भवानीपुर पुलिस ने बीते 21 दिसंबर 2024 को लाठी पंचायत के रायपुरा मुसहरी टोला में देसी महुआ शराब जब्त की थी. इस मामले में थाना में कांड संख्या 271/ 24 के तहत फरार चल रही रायपुरा मुसहरी टोला की 35 वर्षीय अनीता देवी को नगर पंचायत भवानीपुर के सुदामा नगर मुसहरी टोला से गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी को सूचना मिली कि महिला अभी सुदामा नगर स्थित मुसहरी टोला अपने मायके में है. पुअनि सत्येंद्र कुमार ने छापेमारी कर अनीता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेज दिया .
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए