ePaper

गुलाबबाग की खोई पहचान को फिर से लौटायेंगे : सांसद

Updated at : 10 Jan 2025 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
गुलाबबाग की खोई पहचान को फिर से लौटायेंगे : सांसद

सांसद बोले

विज्ञापन

गुलाबबाग के व्यवसायियों की समस्याओं से रूबरू हुए सांसद

पूर्णिया. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शुक्रवार को गुलाबबाग के व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर एक अहम बैठक की. बैठक में स्थानीय व्यवसायी, जनप्रतिनिधि, थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारी मौजूद थे. बैठक का उद्देश्य व्यापारियों की जीएसटी, अवैध वसूली, चोरों के आतंक और खराब प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का समाधान तलाशना था. सांसद ने जिलाधिकारी से कहा कि व्यापारियों के साथ मिलकर जल्द ही समस्याओं का हल निकाला जाये. व्यापारियों ने उम्मीद जतायी कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेगा और गुलाबबाग मंडी फिर से अपने सुनहरे दौर में लौटेगी.

सांसद ने बैठक के बाद पूर्णिया के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और जीएसटी कमिश्नर से बात कर तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन और चोरों के भय के कारण गुलाबबाग मंडी से 75% व्यापारी पलायन कर चुके हैं. अब महज 25% व्यापारी ही यहां बचे हैं और वे भी डर- डर कर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने शिकायत की कि प्रशासन और जीएसटी अधिकारियों की ओर से अवैध वसूली की जा रही है. ट्रकों को बेवजह रोका जाता है और उनसे मनमाने शुल्क लिए जाते हैं. मंडी में चोरों का खौफ इतना बढ़ गया है कि व्यवसायी खुलेआम व्यापार करने से डरते हैं. बाहरी के व्यापारी अब यहां आना बंद कर चुके हैं. गुलाबबाग क्षेत्र में अधिकांश स्ट्रीट लाइट खराब हैं, जिससे अंधेरे का फायदा उठाकर चोर गाड़ियों से चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. व्यापारी प्रशासन से शिकायत करने पर भी राहत पाने के बजाय उलटे डर और वसूली का शिकार होते हैं.

बदहाली की मार झेल रहा है गुलाबबाग

सांसद पप्पू यादव ने कहा गुलाबबाग कभी एशिया की सबसे बड़ी मंडी के रूप में अपनी पहचान रखता था, लेकिन आज जीएसटी और प्रशासनिक आतंक के कारण यह बदहाली की मार झेल रहा है. यहां के 75% व्यापारी पलायन कर चुके हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. हमने जिलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेने को कहा है. वे जल्द ही व्यापारियों से बातचीत करेंगे और ठोस कदम उठाएंगे. उन्होंने कहा, गुलाबबाग मंडी को तीसरी कसम जैसी फिल्मों ने देशभर में प्रसिद्धि दिलायी थी. अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि इसे फिर से वही पहचान दिलायें. व्यापारियों की सुरक्षा और व्यापार में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है.

फोटो

तीसरी कसम ने दिलायी थी पहचान

सांसद ने घोषणा की कि 12 जनवरी को छात्रों द्वारा आयोजित बंद में गुलाबबाग मंडी की समस्याओं को भी शामिल किया जाएगा. उन्होंने कोसी-सीमांचल और पूर्णिया की जनता से इस आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया. सांसद ने कहा, “यह केवल व्यापारियों का आंदोलन नहीं है, बल्कि हमारी पूरी अर्थव्यवस्था से जुड़ा मुद्दा है। हम जीएसटी कार्यालय, डीटीओ कार्यालय और प्रशासनिक भयादोहन को समाप्त करने के लिए संकल्पित हैं.

सांसद के प्रयासों की सराहना

बैठक में गुलाबबाग के प्रमुख व्यापारी रघुवीर अग्रवाल, सुनील जायसवाल, विजय शाह, मनीष नायक, सुरेश अग्रवाल आदि ने हिस्सा लिया. सभी ने एक स्वर में सांसद के प्रयासों की सराहना की और उनके नेतृत्व में आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया. सांसद के साथ दिवाकर चौधरी, इस्राइल आजाद, राजेश यादव, बबलू भगत, संजय सिंह, दुर्गा यादव, वैश खान, मो जहांगीर, मो समिउललाह, पवन यादव, डबलू यादव, मंटू यादव, संजय विश्वास, कुनाल चौधरी, चन्द्र कुमार यादव, करन यादव, विशाल कुमार आदि मौजूद थे.

फोटो- 10 पूर्णिया 9- गुलाबबाग में व्यापारियों के साथ बैठक करते सांसद पप्पू यादव

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन