वांछित अपराधी गुड्डू यादव हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जानकीनगर पुलिस ने एक देसी लोडेड कट्टा के साथ अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

जानकीनगर. जानकीनगर पुलिस ने एक देसी लोडेड कट्टा के साथ अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. जानकारी देते हुए जानकी नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि केहाट थाना कांड संख्या 365 / 24 का वांछित अपराधी गुड्डू कुमार यादव के अपने गांव झलीघाट स्थित घर में हथियार के साथ छिपे होने की सूचना मिली. झाल घाट स्थित गुड्डू कुमार के घर पर छापामारी के दौरान गुड्डू कुमार यादव के कमर से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया. गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया. छापामारी दल में जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा , नितिन कुमार, परी. पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक एवं पुलिस बल शामिल थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन