पूर्णिया में आज कैसा रहेगा मौसम? बादल छाए रहने के साथ बारिश और तेज हवा के आसार
आज का मौसम | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है. शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलेंगी. अगले 24 घंटों में हल्की से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, साथ ही येलो अलर्ट भी है.
पूर्णिया : आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के बीच शनिवार की सुबह हुई. उमस पर ठंडी हवा भारी पड़ रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है. हालांकि शनिवार के लिए कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन बारिश का मिजाज बना हुआ है.
आपके शहर में
पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार, शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. जिले के अलग-अलग हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवा चलने के भी आसार हैं.
32 डिग्री तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. बादल और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.
अगले 24 घंटे में भारी बारिश के संकेत
इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से भी पूर्णिया जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान जिले में भारी बारिश हो सकती है.
वहीं, 6 सितंबर के लिए पूर्णिया के मौसम इंडेक्स में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान जिले में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. ऐसे में लोगों को मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए