बेला चांद में दो कट्टा, कारतूस किया बरामद, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन

आरोपी फरार

विज्ञापन

– फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस प्रतिनिधि बनमनखी. प्रखंड के मोहनियां चकला के बेला चांद गांव निवासी पंकज साह के घर से बनमनखी पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर दो देशी कट्टा,तीन खोखा, दो जिंदा कारतूस बरामद किया. इस बाबत एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि बेला चांद निवासी पंकज साह अपने घर में अवैध आग्नेयास्त्र छिपा कर रखा था. इसकी सूचना पर वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं पुअनि संतोष कुमार, पुअनि कमल कुमार के द्वारा पंकज साह के घर पर छापेमारी की गई . आरोपी पंकज साह की पत्नी की उपस्थिति में घर की तलाशी ली गई. तलाशी लेने के क्रम में घर से दो कट्टा, तीन गोली का खोखा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैं. मौके से आरोपी फरार था. पंकज साह की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है. फोटो परिचय : 12 पूर्णिया 30- बरामद अवैध हथियार.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन