बघवा में आग लगने से दो घर जलकर राख
टीकापट्टी थानाक्षेत्र की कोयली सिमरा पश्चिम पंचायत के बघवा गांव में रविवार की देर रात्रि आग लग जाने से गोपाल साह व काला देवी के घर जलकर राख हो गये.
रूपौली. टीकापट्टी थानाक्षेत्र की कोयली सिमरा पश्चिम पंचायत के बघवा गांव में रविवार की देर रात्रि आग लग जाने से गोपाल साह व काला देवी के घर जलकर राख हो गये. घटना के बारे में गोपाल साह ने बताया कि खाना खाकर घर में सोये थे. अचानक आग लग जाने से घर का सारा सामान, रुपये, अनाज जलकर राख हो गये. ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. तब तक सब-कुछ जलकर राख हो गया. मौके पर स्थानीय मुखिया चंचल कुमारी, पंचायत सचिव रंजीत कुमार ने पहुंचकर पीड़ित परिवार के बीच कंबल वितरण किया. साथ ही खाने के सामान के लिये नकद सहायता दी. वहीं मुखिया चंचल कुमारी ने रूपौली सीओ से बात कर पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग की. सूचना पाकर राजस्व आरओ अमित कुमार, राजस्व कर्मचारी आशीफ खान ने पहुंचकर मामले की जांच की.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए