बीआरसी में पूर्व बीइओ को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
बीआरसी में पूर्व बीइओ को दी श्रद्धांजलि

बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. बनमनखी प्रखंड के पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम भगत यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर प्रखंड संसाधन केंद्र, बनमनखी में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. शोक सभा की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समीर कुमार सुमन ने की.इस अवसर पर प्रखंड संसाधन केंद्र बनमनखी के पूर्व साधन सेवी दीप नारायण गुप्ता, राकेश कुमार रोशन,समूह सदस्य चंदन कुमार शाह,शिक्षक संघ पूर्णिया के पूर्व जिला अध्यक्ष तरुण कुमार पासवान,अरुण अरूनी, जिला संगठन प्रभारी नवीन पासवान, जिला महासचिव सुशील कुमार आर्य,शिक्षक संघ बनमनखी के प्रखंड सचिव ललन कुमार निराला, संयुक्त सचिव अंजय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी धीरज कुमार सिंह सहित शिक्षक संघ के वरीय सदस्य मोहम्मद फरहान हसन, रमन कुमार सिंह एवं प्रखंड संसाधन केंद्र के कर्मी उपस्थित रहे.सभी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. शिक्षक संघ के जिला महासचिव सुशील कुमार आर्य ने कहा कि पूर्व बीइओ राम भगत यादव एक नेकदिल,कर्तव्यनिष्ठ एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे. वे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श, कार्यशैली और स्मृतियां हम सभी को सदैव मार्गदर्शन देती रहेंगी.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन