स्थानांतरित शिक्षिका को समारोहपूर्ण दी विदाई
बनमनखी
बनमनखी . बनमनखी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विशनपुरदत्त की शिक्षिका मीरा कुमारी के स्थानांतरण के उपरांत विद्यालय शिक्षा समिति ने विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया .कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधान शिक्षिका कंचन जायसवाल ने की.इस अवसर पर अतिथियों में शिक्षक संघ पूर्णिया के जिला संगठन प्रभारी नवीन पासवान,बनमनखी प्रखंड शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव अंजय कुमार सिंह,शिक्षक संघ बनमनखी के कार्यालय प्रभारी सुमित लाल ऋषि देव तथा विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव हलीमा खातून उपस्थित रहे. अपने संबोधन में प्रधान शिक्षिका कंचन जयसवाल ने कहा कि उनका इस विद्यालय में कार्यकाल भले ही छह माह का रहा हो, लेकिन इस अल्प अवधि में ही शिक्षिका मीरा कुमारी का बच्चों के प्रति लगाव, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की प्रतिबद्धता तथा सभी के प्रति आदरभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला. उन्होंने कहा कि मीरा कुमारी पिछले दो वर्षों से विद्यालय में कार्यरत थीं और अब स्थानांतरित होकर अपने गृह जिला मुजफ्फरपुर जा रही हैं. कार्यक्रम में शिक्षक नसीबुर रहमान, शिक्षिका रोशन आरा, सुरभि रानी, प्रीति कुमारी, अर्चना राज, शिक्षा सेवक राजेश कुमार ऋषि देव सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यालय कर्मी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए