अगलगी में तीन घर जले, तीन लाख की संपत्ति का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

तीन लाख की संपत्ति का नुकसान

विज्ञापन

प्रतिनिधि पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदी पंचायत अंतर्गत पैकागोला ,कमलपुर वार्ड 8 में मंगलवार की देर शाम आग लग जाने से तीन परिवार का घर जलकर स्वाहा हो गया. इस घटना में करीब तीन लाख की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है. पीड़ित मो नासिर ने बताया कि आग कैसे लगी, हमलोगों को पता नहीं चल पाया.घर में रखा नकद एक लाख रूपये समेत करीब तीन लाख की सम्पति की क्षति पहुंची है. घर में रखें दो कुंटल अनाज, कपड़ा,बर्तन,साइकिल,पलंग, जरूरी कागजात आदि सभी आग की भेंट चढ़ गयी. उन्होंने बताया कि ग्रुप लोन उठाकर घर मे एक लाख रुपये रखे थे. उन्होंने बताया कि घटना के बाद अब तक अंचल से कोई सहायता नहीं मिली है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को सुबह करीब 11 बजे राजस्व कर्मचारी अनितल कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की.मौके पर पंचायत समिति प्रतिनिधि मुस्लिम दिवान भी मौजूद थे. मुखिया प्रतिनिधि पिंटू वर्मा ने पीड़ित परिवार से मिलकर उसे हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया. फोटो. 4 पूर्णिया 22- आग लगने से जला घर

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन